गरमपानी : खड़े कैंटर पर ठोक दी स्कूटी, अल्मोड़ा के दो युवक घायल
सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। अल्मोड़ा के द्वाराहाट से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे युवकों की स्कूटी अचानक असंतुलित होकर गरमपानी बाजार में एक सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए।
ADVERTISEMENTS
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वाराहाट निवासी शिवम (18 वर्ष) और निखिल (19 वर्ष) किराये की स्कूटी लेकर चले थे। गरमपानी बाजार पहुंचते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकरा गई। जिसके बाद दोनों घायलों ने एक नीजी क्लीनिक में अपना उपचार कराया। स्कूटी सवारों ने बताया हेलमेट गिरने से स्कूटी असंतुलित होकर कैंटर से टकरा गई थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई और उनकी जान बच गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।