HomeUttarakhandAlmoraविडंबना : पिता के शव के साथ एंबुलेंस के इंतजार में चार...

विडंबना : पिता के शव के साथ एंबुलेंस के इंतजार में चार घंटे बैठी रही पुत्री

ADVERTISEMENTS

📌 संकट मोचक बने अमित, खड़खड़ाए फोन करी व्यवस्था

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। करोड़ों का बजट खर्च करके भी यदि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य व्यवस्था पूरी न हो पाये तो यह मेडिकल कॉलेज नागरिकों के किस काम का है! दरअसल, यहां काफलीगैर निवासी एक व्यक्ति की आज सुबह मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही ​कि मृतक के शव को उनके गांव ले जाने के लिए एक अदद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। संयोग से भाजपा नेता अमित साह मोनू मौके पर पहुंच गए और उनके प्रयासों से किसी तरह एंबुलेंस की व्यवस्था हुई और बिटिया अपने पिता का शव गांव ले जा सकी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बताना चाहेंगे कि मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी‌ तथा मृतक की पुत्री के पास मृतक का शरीर अपने घर काफलीगैर ले जाने तक की व्यवस्था नहीं थी। इसकी सूचना जैसे ही भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को मिली वे तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचे तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामंजस्य स्थापित कर मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था के प्रयास किये‌। एंबुलेंस उपलब्ध ना होने की दशा में उनके द्वारा स्व प्रयासों से मृतक का शरीर उनके घर पहुंचाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली गयी थी।

देहरादून शिकायत के बाद हुई व्यवस्था

इस सब घटनाक्रम के बीच भाजपा नगर अध्यक्ष ने मेडिकल कालेज में एंबुलेंस उपलब्ध ना होने की सूचना देहरादून स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी तथा इस पर रोष प्रकट किया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरकारी एंबुलेंस मेडिकल कालेज भिजवाई गयी। जिसमें मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर भेजा गया।

यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि मेडिकल कालेज, बेस चिकित्सालय में ऐसी कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके मृत शरीर को उसके परिजन घर ले जा सके। जिस कारण आज पूरे चार घंटे बाद भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से मृतक के शरीर को उनके घर भेजा जा सका। वहीं इस मामले में अमित साह मोनू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द ही इस मसले पर बात की जाएगी। ये सुनिश्चित कराया जाएगा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ इस तरह की घटना होने पर मृत शरीर को मृतक के घर छोड़ने के लिए मेडिकल कालेज में एंबुलेंस की स्थाई व्यवस्था हो। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी एवं नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments