HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला : काफली की भावना बिष्ट का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

पनुवानौला : काफली की भावना बिष्ट का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

पनुवानौला। विकासखंड धौलादेवी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काफली की कक्षा 8 की छात्रा भावना बिष्ट का चयन ऊंची कूद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है। इससे पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर के लिए व खेल महाकुंभ में जिला स्तर के लिए भावना का चयन हो चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

26 से 30 नवंबर तक लखनऊ में होगी प्रतियोगिता

भावना के पिता दीवान सिंह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं व खष्टी देवी गृहणी हैं। भावना पढ़ाई में भी हमेशा प्रथम ही रहती है। उनके चयन पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काफली की खेल प्रशिक्षक वंदना चौधरी, प्रभारी प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शाह, ज्योति बिष्ट, रमा वर्मा, कमलेश पांडेय, लोकेन्द्र सिंह व आनंद बल्लभ पांडेय आदि ने प्रसन्नता जताई व भावना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments