HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर के मोहल्ले—मोहल्ले पहुंच रही है 'स्वच्छता संकल्प यात्रा'

अल्मोड़ा: नगर के मोहल्ले—मोहल्ले पहुंच रही है ‘स्वच्छता संकल्प यात्रा’

ADVERTISEMENTS

✍️ नगर की स्वच्छ छवि बनाने के लिए ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की मुहिम जारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के बैनर तले चल रही ‘स्वच्छता संकल्प यात्रा’ जारी है। यह यात्रा आज नगर के रामशिला वार्ड अंतर्गत डुबकिया एवं नयालखोला मोहल्लों से गुजरी। यात्रा में शामिल सदस्यों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व के संबंध में मोहल्ले के निवासियों के साथ संवाद किया।

इस दौरान सभी लोगों से उनके क्षेत्र की कूड़ा निस्तारण, आवारा पशुओं से संबंधित समस्याओं समेत अन्य समस्याओं पर मंत्रणा हुई। साथ ही लोगों से समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव लिये। यात्रा में ट्रस्ट की सचिव डा. वसुधा पंत, मंजू जोशी, रवि बिरौड़िया, रोहित पांडे, दीपांशु त्रिपाठी, भूपेंद्र वल्दिया, संजय अधिकारी, रोहित पंत आदि शामिल रहे। यात्रा के दौरान मोहल्ले वासियों को स्वच्छता के लिए उनके कर्तव्य समझाने तथा जागरुक करने का प्रयास चल रहा है। साथ ही सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की छवि स्वच्छ बनाने के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया जा रहा है। गत 18 नवंबर को मुरली मनोहर मंदिर से शुरु हुई यह स्वच्छता संकल्प यात्रा अब तक नगर के डु​बकिया, नियाजगंज, मुरली मनहोर वार्ड, नरसिंह बाड़ी, पुलिस लाइन रोड, कुंजपुर टम्टा मोहल्ला आदि मोहल्लों में घूम चुकी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments