HomeBreaking Newsशाबास बेटी : हल्द्वानी की हर्षिता पंत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम...

शाबास बेटी : हल्द्वानी की हर्षिता पंत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन

ADVERTISEMENTS

✒️ बढ़ाया शहर का मान, गदगद हैं खेल प्रेमी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां देवल चौड़ खाम की रहने वाली एक होनहार खिलाड़ी हर्षिता पंत ने गांव, शहर व जनपद का नाम रोशन किया है। हर्षिता का अंडर- 15 उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल उनके घर—परिवार, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

शाबास बिटिया : हल्द्वानी की हर्षिता पंत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन
शाबास बिटिया : हल्द्वानी की हर्षिता पंत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन

उभरती हुई चाइना मैन बॉलर

हर्षिता पंत एक होनहार क्रिकेट खिलाड़ी है। उनकी माता जया पंत राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर टांडा, उधम सिंह नगर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं व पिता मनोज पंत भी क्रिकेट से जुड़े होने के साथ-साथ समाजसेवी व वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। हर्षिता एक उभरती हुई चाइना मैन बॉलर भी हैं। जिसकी बदौलत उसने टीम में स्थान पाया है।

हर्षिता का बेरीनाग में पैतृक आवास

हर्षिता का पैतृक निवास पिथौरागढ़ बेरीनाग तहसील के बढ़ेत नामक गांव में है। वर्तमान में हर्षिता पंत जीएनजी क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही है। वह खुद भी कई—कई घंटे प्रेक्टिश करते रहती हैं।

बताना चाहेंगे कि हल्द्वानी की बिटिया हर्षिता शहर के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 9 वीं की छात्रा है। क्रिकेट के अलावा हर्षिता पढ़ाई में भी काफी होशियार है। वह स्कूल के हर तरह की गतिविधि में भी हिस्सा लेते रहती है। इधर हर्षिता की इस उपलब्धि पर निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के समस्त स्टॉफ, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, नागेंद्र प्रसाद जोशी सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments