HomeUttarakhandBageshwarकपकोट: राउमावि उत्तरौड़ा के 19 मेधावी बच्चों को बांटी नगद धनराशि

कपकोट: राउमावि उत्तरौड़ा के 19 मेधावी बच्चों को बांटी नगद धनराशि

ADVERTISEMENTS

✍️ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विष्णु दत्त जोशी एवं स्व. मोहिनी जोशी की स्मृति में छात्रवृत्ति

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विष्णु दत्त जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. मोहिनी जोशी की स्मृति में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरोड़ा में 19 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र साह ने बताया कि उत्तरोड़ा गाँव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी द्वारा अपने पिताजी की स्मृति में विद्यालय के नाम दो लाख की एफडी की है। जिसमें अर्जित व्याज मद से प्रति वर्ष गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस वर्ष विद्यालय के 19 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। जिसमें हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा शिवानी पाठक को 4000 व द्वितीय स्थान प्राप्त रजनी को 2500 की नकद धनराशि प्रदान की गई। जबकि 1 से 9 तक प्रथम स्थान प्राप्त को 500 व द्वितीय को 300 की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी ने कहा कि इस योजना से जहाँ बच्चों में पढ़ने की भावना जाग्रत होगी वही अन्य लोगों को एक प्रेरणा भी मिलेगी। इस दौरान गोकुल जोशी, संतोष जोशी, दयाल चन्द्र जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments