HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 01.29 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा: 01.29 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नशे के खिलाफ जनपद में चल रहे पुलिस के अभियान के तहत जिले के चौखुटिया थानातंर्गत दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 01.29 लाख रुपये की चरस बरामद हुई है। यह लोग स्कूटी से चरस तस्करी कर रहे थे और पकड़े गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चौखुटिया की पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अग्नेरी मंदिर झूला पुल के पास एक स्कूटी संख्या UK 19 1610 में सवार 02 व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें चेक किया। जिनके कब्जे से 1.294 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत 1,29,400 (एक लाख उन्त्तीस हजार चार सौ रुपये) आंकी गई है। दोनों आरोपियों गिरीश सिंह बिष्ट पुत्र भगवत सिहं बिष्ट, निवासी ग्राम चौना, चौखुटिया—अल्मोड़ा व मोहन चन्द्र गैरोला पुत्र गंगा दत्त निवासी ग्राम फड़ीका, चौखुटिया—अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ थाना चौखुटिया में NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और स्कूटी को सीज किया गया। बताया गया है कि ये लोग चरस को जौरासी की तरफ से ला रहे थे। पुलिस टीम में मासी चौकी प्रभारी बृजमोहन भट्ट, हेड कांस्टेबल मनोज कोहली, कांस्टेबल रजनीश वर्मा, परवेज अली व दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments