पिथौरागढ़। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल आदि में भारी बारिश से जन—जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ व सीमांत जनपदों में हाई अलर्ट भी जारी किया है।
मुनस्यारी में बारिश के चलते नदी—नाले उफान पर हैं। बरसाती नाले में आईटीबीपी के जवान की बाइक सहित बहने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसर बृहस्पतिवार को अपनी छुट्टी पूरी कर आईटीबीपी यूनिट में लौट रहे एक जवान की नाले में बहने से मौत हो गई, वहीं जवान का भाई गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मदकोट निवासी कैलाश जोशी उम्र 35 वर्ष आईटीबीपी में तैनात था। वह एक माह पूर्व छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह यूनिट में लौटने के लिए अपने भाई अनिल जोशी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से जौलजीबी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान एक नाले में उनकी मोटरसाइकिल बह गई। इस दुर्घटना में कैलाश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल जोशी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर थराली में बारिश होने से एक पुलिया भी बह गई। चमोली में भी बीती रात से बारिश चल रही है। यहां कई संपर्क मार्ग बारिश में बह गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज : उफनते बरसाती नाले में बाइक सहित बह गया आईटीबीपी का जवान, भाई गंभीर, पढ़िये पूरी ख़बर…
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

