HomeAccidentवायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त, दूर तक देखी गई आग की लपटें

वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त, दूर तक देखी गई आग की लपटें

सीएनई ​डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में आज सोमवार को वायु सेना का एक मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर जा गिरा। हादसे के दौरान पायलट और को-पायलट अपनी जान बचाने में सफल हो गए। जमीन में गिरने के बाद विमान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

MiG-29 fighter jet crashes near Agra, pilot ejects to safety

मिली जानकारी के अनुसार मिग-29 विमान हादसे के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर दूर मिले। बताया जा रहा है कि पायलट ने हादसे के दौरान काफी सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने विमान को कागारौल के सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में गिराया। यदि आबादी वाले हिस्से में विमान क्रैश होता तो बड़ी क्षति हो सकती थी।

पंजाब से भरी थी उड़ान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मिग-29 विमान था, जो पंजाब के आदमपुर से उड़ा था। मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। इधर रक्षा अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना की जांच होगी। कोर्ट ऑफ़ इंक्वायरी के आदेश दिए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments