स्प्रिंगडेल्स स्कूल अल्मोड़ा में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल से
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्प्रिंगडेल्स स्कूल अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल 5 नवंबर से शुरू होगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में रोचक मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता के सचिव हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वाधान में 05 और 06 नवंबर 2024 को स्प्रिंगडेल्स स्कूल में महिला एवं पुरूष वर्ग में टेबल टैनिस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो कि आयु वर्ग 11, 13, 15, 17, 19 और ओपन वर्ग में होगी।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक में संस्था के अध्यक्ष गिरीश उप्रेती, सचिव हरेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुमित साह और निर्मल रावत, प्रदीप बनकोटी, प्रपुल जोशी, दिवान बिष्ट, अमन कुमार आर्या आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।