HomeAccidentसितारगंज : कार की टक्कर से महिला की मौत

सितारगंज : कार की टक्कर से महिला की मौत

ADVERTISEMENTS

Udham Singh Nagar | सितारगंज में भाई के घर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव सुरेंद्रनगर निवासी संगीता सरकार (45) पत्नी हरिपद सरकार शुक्रवार को घर से चंद मीटर की दूरी पर स्थित अपने भाई के यहां पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर धान के खेत में घुस गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को पकड़ लिया। घायल संगीता को परिजनों ने निजी वाहन से सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि संगीता सरकार शक्तिफार्म के एक निजी विद्यालय में आया का कार्य करती थी। उनका विवाह पश्चिम बंगाल निवासी हरिपद सरकार से हुआ था लेकिन वह पति और बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। करीब आठ साल पहले पति भी उन्हें छोड़कर कहीं चला गया। उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि इकलौता बेटा अविवाहित है और मजदूरी करता है।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments