HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अधिवक्ता अशोक जोशी के असामयिक निधन से शोक की लहर

अल्मोड़ा: अधिवक्ता अशोक जोशी के असामयिक निधन से शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

✍️ अधिवक्ताओं एवं भाजपा ने जताया गहरा शोक, श्रद्धांजलि दी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निवासी युवा अधिवक्ता अशोक जोशी के निधन पर यहां अधिवक्ताओं एवं भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा नगर के ढूंगाधारा निवासी अधिवक्ता अशोक जोशी का गत दिवस 48 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया था। बीते शनिवार की सायं उन्हें अपने आवास में ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पाताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। अधिवक्ताओं समेत तमाम अन्य लोगों में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बार के अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीप जोशी, उप सचिव प्रेम आर्या, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट समेत कई अधिवक्ताओं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना में उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इधर भाजपा ने भी पार्टी के सक्रिय नेता रहे अधिवक्ता अशोक जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मृत आत्मा की शान्ति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। शोक प्रकट करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सासंद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा समेत रणजीत सिहं भंडारी, गोविन्द पिलख्वाल, गौरव पांडे, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, लता बोरा, कोपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, कुन्दन लटवाल, महेश नयाल, डा. एसएस पथनी, सुभाष पाण्डे, गिरिश खोलिया, पंकज जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, मनोज वर्मा, कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोडा़, जगत तिवारी, मनोज जोशी, लता पाण्डे, लीला बोरा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments