HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 439 नए कोरोना पाजिटिवों के साथ प्रदेश का आंकड़ा...

ब्रेकिंग न्यूज : 439 नए कोरोना पाजिटिवों के साथ प्रदेश का आंकड़ा 10886, चार की मौत, 217 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग का आधा अधूरा हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। आज विभाग ने मरीेजों के बारे में वो जानकारी नहीं दी है, जिसका उल्लेख हर रोज किया जाता था। आज प्रदेश में 439 नए कोरोना पाड़ित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित लोगों का प्रदेश में कुल आंकड़ा 10886 हो गया है। आज प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में चार कोरोना संक्रमित लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित लोगों की मृत्यु का कुल आंकड़ा 140 हा गया है। आज 217 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर भी लौटे इसी के साथ अब प्रदेश क अलग अलग चिकित्सालयों में कुल 4020 कोरोना संक्रमित लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
आज सबसे ज्यादा मामले हरिद्वार में सामनो आए हैं। यहां 139 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे आगे की जानकारी विभाग ने आज के बुलेटिन में नहीं दी है। दूसर नंबर पर आज उधमसिंह नगर रहा। यहां 119 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए है। तीसरे स्थान पर देहरादून रहा, यहां 82 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। नैनीताल में आज कुल 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। चमोली में आज 21, टिहरी में 17, चंपावत में 12, पिथौरागढ़ में 7, पौड़ी में 5, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा व बागेश्वर में 3—3 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments