HomeAccidentउत्तराखंड : पिकअप वाहन खाई में गिरा; तीन की मौत, चार स्कूली...

उत्तराखंड : पिकअप वाहन खाई में गिरा; तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकअप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी सुनील पंवार के मुताबिक डॉक्टरों ने तीन लोगों को तो मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायल स्कूली बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारणों का पता करने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए चारों स्कूली बच्चों ने पिकअप के ड्राइवर से लिफ्ट ली थी।

मृतकों के नाम

– आनंद सिंह (60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट। (चालक)
– मोहन सिंह (65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट।
– अर्जुन सिंह (60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।

ये हुए घायल

– सानू (16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
– अनुराग (14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आदित्य (14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आयुष (11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments