HomeUttarakhandबसगांव में सामने आया फर्जीे रजिस्ट्री का मामला, दो पक्षों में विवाद

बसगांव में सामने आया फर्जीे रजिस्ट्री का मामला, दो पक्षों में विवाद

ADVERTISEMENTS

गांवों की जमीन पर भू—माफियाओं की नज़र !

पुलिस चौकी में दो पक्षों में तीखी नोक—झोंक

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। रामगढ़ ब्लॉक के बसगांव में फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में सालों से गायब ग्रामीण की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है। मामले को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद पुलिस चौकी पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसगांव में गांव से वर्षों से गायब ग्रामीण की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा दी गई। जिसा पता चलने पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्राम प्रधान ललिता देवी के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण मामले को लेकर क्वारब चौकी पहुंच गए। जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर बहस भी हुई।

इस मामले में ग्राम प्रधान ललित देवी का कहना है कि जिस भूमि की रजिस्ट्री की गई है उसके असल मालिके वर्षों से गांव में नहीं हैं। यही नहीं ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। ग्रामीणों ने भू—माफियाओं पर गांव के लोगों को आपस में लड़ाकर शांत गांवों को अशांत किए जाने का आरोप भी लगाया है। कहा की पूर्व में भी गांव की जमीनों को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा चुका है।

वहीं, इस मामले में क्वारब चौकी पुलिस का कहना है कि यह मामला राजस्व क्षेत्र का है। अतएव ग्रामीणों को राजस्व विभाग में ​अग्रिम कार्रवाई करनी होगी। इधर ग्रामीणों ने तय किया कि गांवों में सक्रिय भू—माफियाओं के खिलाफ सशक्त आंदोलन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments