HomeUttarakhandAlmoraपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को किया नमन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को किया नमन

ADVERTISEMENTS

✍️ अल्मोड़ा व बागेश्वर में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित, बलिदान को किया याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस स्मृति दिवस पर आज पुलिस महकमे ने अल्मोड़ा व बागेश्वर में शहीद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

अल्मोड़ा: यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने आज को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर पुलिस बल के साथ उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधिकारियों व कर्मचारियों समेत सम्पूर्ण भारत वर्ष में विगत वर्ष पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद अधिकारियों व कर्मचारियों के अमर बलिदान को याद किया और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र/पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए नमन किया। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर एसएसपी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस स्मृति दिवस के बारे में बताते हुए उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद अपर उप निरीक्षक कान्ता प्रसाद थापा, मुख्य आरक्षी गणेश कुमार, आरक्षी गणेश कुमार व आरक्षी गोविन्द सिंह भण्डारी के बलिदान के बारे में बताया। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सीओ विमल प्रसाद, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक नारायण सिंह, निरीक्षक अजय लाल साह, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भारद्वाज, उमाशंकर पाण्डे समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आजजनपद के सभी थानों/चौकियों व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए किए।

बागेश्वर: पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के सभी बलिदानियों को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने अपने कर्तव्य के पथ पर अपना फर्ज निभाते हुए देश की सुरक्षा, संविधान निर्मित कानून की रक्षार्थ के लिए बलिदान किया है।

इस अवसर पर बलिदानी पुलिस जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रख गया। उन्होंने बताया कि एक सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक पूरे देश में 213 पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, कर्मचारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। जिसमें उत्तराखंड पुलिस के चार अधिकारी, कर्मचारी भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। जिसमें एसआइ कांता थापा, मुख्य आरक्षी गणेश तोमर, आरक्ष गणेश कुमार, गोविंद सिंह भंडारी शामिल थे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments