HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिला प्रशासन पर सरकार का प्रचार—प्रसार करने का आरोप

अल्मोड़ा: जिला प्रशासन पर सरकार का प्रचार—प्रसार करने का आरोप

ADVERTISEMENTS

✍️ कार्यक्रम में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाने पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई कड़ी आपत्ति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गत दिनों महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर ‘बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के कार्यक्रम की सूचना जनप्रतिनिधियों को नहीं दिए जाने पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कड़ी आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी सिर्फ़ सरकार का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही बुलाया गया।

प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि ⁠जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर में 5 जगहों पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।मगर इस कार्यक्रम में सिर्फ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को ही निमंत्रण दिया गया था। न ही किसी जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया और न ही इस कार्यक्रम की सूचना किसी भी एक अन्य प्रतिनिधि को दी गई। पांचों कार्यक्रम स्थलों पर केवल भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ही आमंत्रित रहे। श्री तिवारी ने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि सीधे तौर पर डीएम पर एकमात्र पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि डीएम द्वारा सरकार का प्रचार प्रसार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का इस तरह सरकार का प्रचार प्रसार करना बहुत ही निंदनीय कार्य है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments