HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : क्वारब डेंजर जोन में रात के समय नहीं...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : क्वारब डेंजर जोन में रात के समय नहीं चलेंगे वाहन

ADVERTISEMENTS

📌 रात्रि 08 बजे से सुबह 07 बजे तक यातायात प्रतिबंधित

✒️ एक सप्ताह के लिए सड़क बंद करने का जारी हुआ आदेश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला प्रशासन के आदेश पर भू—स्खलन जोन क्वारब को दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सात दिन के लिए रात्रि 08 से सुबह 07 बजे तक बंद कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा चंद्र सिंह मर्तोलिया ने इस आशय का आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि राजमार्ग लो.नि.वि. रानीखेत द्वारा अवगत कराया गया है कि किमी 56 क्वारब पुल के पास हिल साईड की ओर लगभग 200 मी. लम्बाई में भू-स्खलन जोन (Land Slide Zone) बन जाने से लगातार
किसी भी समय मलवा व बोल्डर सड़क में गिर रहे हैं। जहां पर 30 मी. लम्बाई में सड़क धंस रही है व भाग किसी भी समय नीचे नदी की तरफ खिसक सकता है। उक्त प्रभाग में मोटर मार्ग की मात्र 3 मी. चौड़ाई रह गयी है, जिसमें बड़े वाहनों का आवागमन भी सुरक्षित नही रह गया है तथा जेसीबी द्वारा भी रात्रि के समय में कार्य कराया जाना भी सम्भव नही है।

अतः अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी 56 में हो रहे लगातार भू-स्खलन/सड़क धंसने व बोल्डर गिरने से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार 22 अक्टूबर, 2024 से 28 अक्टूबर 2024 की सायं 8:00
बजे से प्रातः 7:00 बजे तक वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाता है। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

यहां देखें आदेश —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments