सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां क्वारब डेंजर जोन पर आज तड़के सुबह पुन: पहाड़ से पत्थरों की बरसात हुई। जिस कारण सड़क पर मलबा आ गया और आठ बजे तक वाहन यहां जाम में फंस गए।
क्वारब डेंजर जोन पर फिर हुई पत्थरों की बरसात
जानकारी के अनुसार आज रविवार प्रात: 5.30 बजे से क्वारब में मलबा रुक—रुककर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जिस कारण सुबह आठ बजे तक यहां लंबा जाम लग गया। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।उल्लेखनीय है कि क्वारब में बिन बारिश के ही लगातार पहाड़ दरक रहा है। जिस कारण यहां रोज जाम लग रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।