HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पंडित नारायण दत्त तिवारी को प्रदान किया जाए भारत रत्न

अल्मोड़ा: पंडित नारायण दत्त तिवारी को प्रदान किया जाए भारत रत्न

✍️ जयंती व पुण्य​तिथि पर याद किए गए स्व. पंडित एनडी तिवारी
✍️ विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए पारित किए गए तीन प्रस्ताव

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी को 99वीं जयंती एवं छठी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस उपलक्ष्य में नगर निगम के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी गई। साथ ही उन्हें भारत रत्न प्रदान करने तथा कुमायूं विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखे गए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. नारायण दत्त तिवारी दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में अनेक विभागों के मंत्री रहे। वे 17 साल की उम्र में अपने पिता पूर्णानंद तिवारी के साथ स्वाधीनता आंदोलन में जेल में बंद रहे। वक्ताओं ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा नेता हो, जिसकी जयंती व पुण्य तिथि एक ही दिन पड़ती हो। वक्ताओं ने कहा कि स्व. तिवारी ने विकास कार्यों की ऐसी नींव रखी, जिसके लिए उन्हें आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के प्रति काफी दूर दृष्टि रखते हुए स्व. तिवारी ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास कार्य किए। वक्ताओं ने कहा कि देश के तमाम लोग उन्हें प्रधानमंत्री देखना चाहते थे, किंतु ऐसा नहीं हो सका। इस मौके पर सर्वसम्मति से पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती ने तीन प्रस्ताव रखे। जिनमें मांग की गई है कि केंद्र सरकार स्व. नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करे। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार से मांग की गई है कि कुमायूं विश्वविद्यालय का नामकरण स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर हो। तीसरे प्रस्ताव में स्व. तिवारी की पुण्य तिथि एवं जयंती के कार्यक्रम को राजकीय घोषित किया जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह बगडवाल व संचालन मनोज सनवाल ने किया। जिसमें​ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी, एडवोकेट केवल सती, आंनद सिंह बगडवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राधा बिष्ट आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में ​कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सुनयना मेहरा, डा. जेसी दुर्गापाल, प्रताप सिंह सत्याल, तारा चंद्र साह, अशोक पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हेम चंद्र जोशी, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, निजाम कुरेशी, लता तिवारी, गीता मेहरा, लता पांडे, दीपक कुमार, शरद चंद्र साह, राधा टम्टा, दीपा साह, इसरार अहमद, केबी पांडे, ममता चौहान, पुष्पा सती, भारत रत्न पांडे, दीप सिंह डांगी, कवींद्र पंत, पीसी तिवारी, खलील अहमद, थ्रीश कपूर, घनश्याम गुरुरानी, गिरीश धवन, सीएसएस सिराड़ी, कृष्ण सिंह, रेखा चौहान, भावना जोशी आदि कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments