HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: करवाचौथ पर जिलाधिकारी की महिलाओं के लिए अनूठी पहल

अल्मोड़ा: करवाचौथ पर जिलाधिकारी की महिलाओं के लिए अनूठी पहल

✍️ नगर में 05 स्थानों पर लगेंगे मेहंदी स्टाल, आर्थिकी सुधारेगा मेहंदी आर्ट
✍️ 19—20 अक्टूबर को बाजार की तुलना में आधे रेट पर हाथों में फबेगी मेहंदी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने करवाचौथ के उपलक्ष्य में एक अनूठी पहल शुरु की है। मेहंदी आर्ट को रोजगार से जोड़कर महिलाओं की आय का जरिया बनाने के उद्देश्य ये शुरु की जा रही यह पहल जिला मुख्यालय से कल ही शुरु हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से नगर में 05 स्थानों पर मेहंदी स्टाल लगेंगे, जहां बाजार की तुलना में आधे रेट पर (एक हथेली पर मात्र 50 रुपए) महिलाएं मेहंदी लगा सकेंगी।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 19 एवं 20 अक्टूबर 2024 को नगर के 5 स्थानों पर जिला प्रशासन मेहंदी स्टॉल लगाएगा। यह अनूठी पहल करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में इसके लिए स्थान भी तय कर लिये गए हैं। तय कार्यक्रम के तहत ये मेहंदी स्टाल नगर के नंदादेवी, चौघानपाटा, रघुनाथ मंदिर, रामलीला मैदान खत्याड़ी एवं जिला पंचायत परिसर धारानौला में लगेंगे। जिसमें करवाचौथ के मौके पर मेहंदी लगाने का कार्य होगा। मेहंदी लगाने के लिए समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन विभागीय माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा तथा प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी संबंध में आयोजित बैठक में तय हुआ कि बाजार मूल्य से आधे रेट पर (एक हथेली पर मात्र 50 रुपए) महिलाएं मेहंदी लगा सकेंगी। मेहंदी लगाने वाली महिलाओं में राजकीय बाल गृह किशोरी बख की बालिकाएं भी शामिल होंगी एवं मेहंदी आर्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकेंगी। एक स्थान पर 4 से 5 महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए उपलब्ध रहेंगी। डीएम ने बताया कि मेहंदी लगाने वाली महिलाओं को प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं में मेहंदी आर्ट को आजीविका का साधन बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की जा रही है और आने वाले समय में इसे वृहद रुप से बढ़ावा​ दिया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी नगर निगम भरत त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments