HomeCrimeहल्द्वानी : ढाबे में रखी हुई थी तीन पेटी अवैध शराब, संचालक...

हल्द्वानी : ढाबे में रखी हुई थी तीन पेटी अवैध शराब, संचालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पुलिस ने यहां रामपुर रोड पंचायत घर के पास स्थित एक ढाबे से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई देशी शराब बरामद की है। ढाबा संचालक पर आबका​री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरटीओ चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट व पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चेकिंग की गई।

इस दौरान प्रमोद कुमार पुत्र माधव राम निवासी सरस्वती विहार धानमिल डेहरिया हल्द्वानी नैनीताल उम्र 55 वर्ष से 03 पेटी कुल 144 क्वार्टर बाजपुर गुलाब माल्टा देसी शराब पंचायत घर के पास 24 ढाबा रामपुर रोड हल्द्वानी से बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाने में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल अनिल व तारा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments