HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम पहुंचे डीएम आलोक कुमार पाण्डेय

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम पहुंचे डीएम आलोक कुमार पाण्डेय

ADVERTISEMENTS

✍️ निरीक्षण कर जागेश्वरधाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की
✍️ त्रुटिहीन एवं गुणवत्तापरक कार्य करने के दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आज प्रसिद्ध जागेश्वरधाम पहुंचे। जहां जागेश्वरधाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की तथा मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि त्रुटिहीन व गुणवत्तापरक कार्यों को अंजाम दें। इसे पूर्व जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम जागेश्वर मंदिर पूजा अर्चना की तथा जनपद वासियों की सुख—समृद्धि की कामना की।

जिलाधिकारी ने जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों की विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागेश्वर मास्टर प्लान सरकार की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए यहां होने वाले सभी कार्यों को त्रुटिहीन एवं गुणवत्तापरक तरीके से करें। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं। स्थानीय लोगों जिलाधिकारी को बताया कि उनके घरों की मरम्मत करने में पुरातात्विक विभाग से अनुमति नहीं मिल पा रही है और विभाग से समन्वय नहीं बन पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने पुरातात्विक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द नियमानुसार लोगों को अनुमति प्रदान करें। उन्होंने स्थानीय लोगों पहाड़ी शैली में घरों की मरम्मत कराने तथा होम स्टे के रूप में अपने घरों का विकास करने की बात कही। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना का लाभ भी दिलाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जागेश्वर धाम प्रसिद्ध धामों में से है तथा प्रधानमंत्री जी के आगमन से यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां फूलों की भी बहुत आवश्यकता है। इसलिए क्षेत्र में मनरेगा के माध्यम से फूलों की खेती पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के विकास साथ साथ आर्थिक विकास भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार धौलखंडी, उपजिलाधिकारी एनएस नगन्याल, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, तहसीलदार बरखा जलाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments