HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बेहतर जीवन के लिए हृदय को स्वस्थ रखना जरुरी—डा. कमलेश

अल्मोड़ा: बेहतर जीवन के लिए हृदय को स्वस्थ रखना जरुरी—डा. कमलेश

ADVERTISEMENTS

✍️ विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में रैली के साथ अन्य कार्यक्रम

सीएनई​ रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विश्व हृदय दिवस पर आज एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पातालदेवी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में हृदय से जुड़ी बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताते हुए हृदय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इससे पूर्व एएनएम प्रशिक्षणार्थियों ने क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. कमलेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित में बताया गया कि इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम ‘Use Heart For Action’ है। इसी थीम पर पीपीटी के माध्यम से कई जानकारियां प्रस्तुत की गई। डॉ. कमलेश जोशी ने एएनएम सेंटर की प्रशिक्षुओं को हृदय से संबंधित घातक मसलों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों व खानपान के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि मौजूदा दौर में खानपान की गड़बड़ी तथा नियमित व्यायाम नहीं होने से हृदय संबंधी अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने स्वस्थ हृदय के लिए नियमित व्यायाम, मेडिटेशन व शुद्ध खानपान को जरुरी बताते हुए जीवन में धूम्रपान, शराब, नशे से बचने की सलाह दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या नीलम भी मौजूद रही। इससे पहले जनजागरुकता के लिए प्रशिक्षुओं ने रैली निकाली। इस उपलक्ष्य में हृदय आधारित चार्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन भगवत मनराल ने किया। कार्यक्रम में एपिडेमियोलॉजी नरेंद्र कुमार, मनोज रावत, सुचित्रा भट्ट, सोनाली तथा एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की शिक्षक मीना जोशी, निशा फर्त्याल व योगेश जोशी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments