HomeUttarakhandHaridwarउत्तराखंड : लापरवाही बरतने पर ऊर्जा निगम के दो जेई निलंबित

उत्तराखंड : लापरवाही बरतने पर ऊर्जा निगम के दो जेई निलंबित

हरिद्वार | रुड़की में ऊर्जा निगम के दो जेई को सस्पेंड किया गया है। दोनों को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने आदेशों की अवहेलना करने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अधीक्षण अभियंता ने आदेशों को ना मानने और कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप के चलते रुड़की में ऊर्जा निगम के दो जेई को निलंबित कर दिया गया है। दोनों जेई को निलंबित अवधि तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से ऊर्जा निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि ऊर्जा निगम का शहर के सरकारी, निजी संस्थानों के अलावा सामान्य उपभोक्ताओं पर काफी बकाया चल रहा है। विभाग द्वारा सभी अधिकारियों को वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए टारगेट दिए गए थे। अधिकारियों को दिए गए इन टारगेट की समीक्षा के लिए ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार बुधवार को बैठक की। जिसमें काम संतोषजनक ना पाए जाने पर एसई ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments