HomeBreaking Newsसितारगंज ब्रेकिंग : उफनाई बैगुल नदी, दो गांवों में घुसा बाढ़ का...

सितारगंज ब्रेकिंग : उफनाई बैगुल नदी, दो गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, 250 परिवार प्रभावित, मचान बना कर रहने को मजबूर लोग

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से बैगुल नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी अरविंद नगर सात और आठ नंबर गांव में घुस गया। बाढ़ से करीब 250 परिवार प्रभावित हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे घरेलू सामान भी खराब हो गया है। कई परिवारों ने रिश्तेदारों के घर शरण ली है। जबकि कई लोग के पास ही मचान बनाकर रह रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने बाढ़ की रोकथाम के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है। ना ही प्रशासन की ओर से कोई निरीक्षण करने आया है। उनको अभी तक मदद नहीं मिली है।
शक्तिफार्म नगर से चार किमी दूर स्थित अरविंदनगर सात और आठ नंबर गांव में रविवार रात बैगुल नदी का पानी घुस गया। इससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपना सामान सुरक्षित करने लगे। कई लोगों ने घरों के पास मचान बनाकर समान और खुद को सुरक्षित किया। जबकि दर्जनों लोग रिश्तेदारों के घर चले गए। गांव के करीब ढाई सौ घर पानी से जलमग्न हो गए हैं। घरों में अत्यधिक पानी घुसने से ग्रामीणों ने नाव की मदद से फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों के अनुसार बैगुल नदी को नगर के पीछे श्मशान घाट से चैनलाइज कर जलपनिया नाले से जोड़ दिया गया है। इससे बारिश में जलपनिया नाले के मुहाने पर सिल्ट भरने से नदी ओवरफ्लो हो रही है। एक महीने पहले भी नदी की बाढ़ से करीब 107 परिवार प्रभावित हुए थे। लेखपाल ने सर्वे भी किया था , लेकिन अभी तक किसी भी परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया।
बाढ़ से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments