सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुलिस धार्मिक, सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों पर नकेल कस रही है। अराजक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। बागनाथ मंदिर के समीप सरयू बगड़ में 04 युवकों को नशे के हालत में मारपीट तथा गाली-गलौच कर रहे थे। शांति व्यवस्था भंग करने पर उन्हें पकड़ा गया। मेडिकल प्रशिक्षण में नशे की पुष्टि हुई। आराेपित युवकों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि सभी थाना, चौकी को निर्देश दिए गए हैं। अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती होगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


