HomeBreaking Newsउधम सिंह नगर जिले में कल शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, भारी...

उधम सिंह नगर जिले में कल शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand School News | उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से बारिश का क्रम लगातार जारी है, ऐसे में जिलाधिकारी अपने स्तर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने 13 सितंबर को उधम सिंह नगर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। बता दें कि कल भी जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यानी कल शुक्रवार को उधम सिंह नगर जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे।

उधम सिंह नगर जिले में कल स्कूल बंद

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी मोसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 सितम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 सितम्बर 2024 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा / कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 13.09.2024 (शुक्रवार) को बंद रहेगा। उधम सिंह नगर जिले में कल स्कूल बंद 

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उधम सिंह नगर जिले में कल स्कूल बंद 

Haldwani School News : रेड अलर्ट के चलते शुक्रवार को भी बंद रहेंगे स्कूल

अल्मोड़ा: मौसम की बेरुखी से नंदादेवी मेले के आज व कल के कार्यक्रम स्थगित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments