HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: धूमधाम से मनाई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

✍️ नगर व जन्मस्थली खूंट में हुए प्रभात फेरी समेत विविध कार्यक्रम
✍️ पंडित पंत ने दुनियाभर में भारतवर्ष का गौरव बढ़ाया: अजय टम्टा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती आज अल्मोड़ा नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में नंदा देवी मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए पंत पार्क तक सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के पंत पार्क में पंडित पंत की मूर्ति पर कई लोगों ने माल्यार्पण कर व पुष्पां​जलि देकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उधर पंडित पंत की जन्मस्थली खूंट में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर के पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित जीबी पंत जैसे महान नेताओं ने देश की राजनीति एवं स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान दिया और देश हित में कार्य किए। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की जरुरत बताई।

नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कहा पंडित पंत जैसे महापुरुषों से सीखने और उनके बताए मार्ग पर चलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक गौरव के साथ ही राजनैतिक चेतना के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां जन्मे बहुत से प्रबुद्ध लोगों ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी, एसएसपी देवेंद्र पींचा, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे तथा पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
खूंट में भव्य कार्यक्रम आयोजित

आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती उनकी जन्मस्थली खूंट में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा समेत कई गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, एसएसपी देवेंद्र पींचा व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति व जनप्रतिनिधियों शामिल रहे।

जयंती समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारत की स्वतन्त्रता के लिए पंडित पंत ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की पहली सरकार बनने के बाद लगातार उनके प्रयास देशहित के लिए होते रहे। उन्होंने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जन्म शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। श्री टम्टा ने कहा कि पंडित पंत ने कठिनाईयों के बीच अथक प्रयासों के बाद इस पहाड़ी क्षेत्र से पूरे देश—दुनिया भर भारतवर्ष गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेना ही उनके लिए अपने आप में सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी इस मौके पर दिया। इस दौरान यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में लोगों को अधिकाधिक सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करने के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनका लाभ लोगों ने उठाया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments