Uttarakhand : प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने रेत दिया बहन का गला

0
Uttarakhand : दो बेटों ने की पिता की हत्या, फिर शव को भी जला दिया
सांकेतिक तस्वीर

Uttarakhand News | हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक भाई ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही परिजनों और पुलिस को पूरी बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के मुताबिक, मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मलानपुरा मोहल्ला स्थित एक मकान मकान में 22 वर्षीया युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस को खून से लथपथ युवती का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जानकारी जुटाई। जिसमें पुलिस को पता चला कि शाईस्ता उर्फ फिजा की हत्या उसके छोटे भाई अमन पुत्र इमरान ने गला रेतकर की है।

बताया जा रहा है कि मृतका दो बहनें हैं, जिनमें से एक विवाहित है और अपनी ससुराल में है। जबकि, दूसरी बहन मां और परिवार के साथ रहती है। मां रविवार की रात अपनी एक रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश के देवबंद गई हुई थी। फिजा रात में चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसे उसके छोटे भाई अमन ने पकड़ लिया। प्रेमी से बात करने से नाराज अमन ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब मां घर आई तो बेटे ने पूरी बात मां और पुलिस को बताई।

युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने उसके युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया गया कि युवक बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था और उसने पहले भी बहन को समझाने का प्रयास किया था। वहीं, मौके से ही पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।

स्वप्न किशोर सिंह, एसपी देहात ने बताया, “युवती के शव को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि युवती के भाई ने उसके प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी हत्या की है। हालांकि, सभी पहलुओं पर बारीकी और गहनता से जांच की जा रही है।”

मडुवे की फसल देखने खेतों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

Uttarakhand : निकायों के आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा की प्रवर समिति का गठन, 6 विधायक शामिल

ADVERTISEMENTS