हल्द्वानी : थोड़ी ही देर की बारिश से देवखड़ी नाला उफान पर, कार फंसी

0
हल्द्वानी : थोड़ी ही देर की बारिश से देवखड़ी नाला उफान पर, कार फंसी

Haldwani News | हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में रविवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली वहीं नदी नाले उफान पर आ गए।


ADVERTISEMENTS

वहीं देवखड़ी नाला बारिश में अपने उफान पर गया। इस बीच एक स्विफ्ट कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले से गुजर रहा था कि अचानक पानी का बहाव इतना तेज हुआ कि उसकी कार देवखड़ी नाले में फंस गई और बहने लगी। इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता पिता बैठे थे। इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के पास एक व्यक्ति और महिला मौजूद थे महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला। वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए। यदि थोड़ी देर और होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन और पुलिस लगातार बरसात के दौरान जब नदी नाले उफान पर आते हैं तो उस समय नदी नाले को पार नहीं करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद इसके लोग जबरन नदी नाले पार करते हैं और बड़ी घटना को दावत देते हैं।

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने किया करन माहरा की नियुक्तियों को रद्द

Uttarakhand : बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू गोदकर हत्या की

ADVERTISEMENTS