HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में मां नंदा सुनंदा के 134वें महोत्सव का भव्य शुभारंभ

रानीखेत में मां नंदा सुनंदा के 134वें महोत्सव का भव्य शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ रानीखेत में मां नंदादेवी महोत्सव का आगाज हो गया है।

CNE REPORTER, RANIKHET/मां नंदादेवी समिति के तत्वाधान में रायस्टेट स्थित माधव कुंज से कदली वृक्ष की पूजा कर माता के जयकारों के साथ नगर भ्रमण के बाद नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया गया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रायस्टेट से कदली वृक्षों को श्रद्धा भाव और जयकारों के साथ नगर के द्ययोलीखेत, रोडवेज, सदर बाजार, गांधी चौक, केएमओ स्टेशन, शिव मंदिर मार्ग आदि स्थानों से होते मां नंददेवी मंदिर परिसर में लाया गया।

महोत्सव के शुभारम्भ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने क्षेत्र वासियों को महोत्सव पर शुभकामनायें दी। इसके साथ ही क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी नगर वासियो को उत्तराखंड के विशाल पार्मपारिक नंदा देवी महोत्सव पर बधाई दी।

ज्ञात रहे कि इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष अंशुल शाह, संरक्षक हरीश लाल शाह, सांस्कृतिक सयोजक विमल सती, माधव कुंज से विमल भट्ट, दीपक पंत तथा विशेष रूप से नगर के व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा।

बता दें कि पहली बार रानीखेत में नंदा देवी भव्य मेले का आयोजन राजपुरा ग्राउंड रानीखेत किया जा रहा है। इस बार के प्रमुख कार्यक्रमों में 8 सितंबर से 11 सितंबर तक रात्रि 8 बजे से स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताताएं होंगी। 12 सितम्बर को सांस्कृतिक दल अपनी विविध प्र​स्तुतियां देंगे। 13 सितंबर को स्टार गायक की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा 14 सितंबर को महिला झोड़ा, चांचरी आदि आकर्षण के केंद्र रहेंगे। रविवार 15 सितम्बर को नगर के मुख्य मार्ग से मां नंदा—सुनंदा का डोला विशाल शोभा यात्रा के साथ निकालेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments