HomeUttarakhandDehradunदेहरादून के शिमला बाईपास मार्ग पर शव मिलने से हड़कंप, हत्या की...

देहरादून के शिमला बाईपास मार्ग पर शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS

Dehradun News | रविवार को देहरादून में शिमला बाईपास रोड पर परवल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लहूलुहान हालत में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के कपड़ों से उसके स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है।

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक की ईंट मारकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments