HomeUttarakhandAlmoraदु:खद! अल्मोड़ा निवासी संस्कृत के प्रकांड विद्धान प्रेमानंद शास्त्री नहीं रहे

दु:खद! अल्मोड़ा निवासी संस्कृत के प्रकांड विद्धान प्रेमानंद शास्त्री नहीं रहे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगर के डु​बकिया मोहल्ले के निवासी एवं संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड विद्धान पंडित प्रेमानंद शास्त्री नहीं रहे। अल्मोड़ा इंटर कालेज संस्कृत के प्रवक्ता रहे प्रेमानंद शास्त्री का 80 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। उनके निधन पर पेंशनर्स संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्व. प्रेमानंद शास्त्री अपने पीछे दो पुत्रों व तीन पुत्रियों समेत भरा—पूरा परिवार रोता विलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, चन्द्रमणि भट्ट, प्रताप सिंह सत्याल, एमसी काण्डपाल, आनन्द सिंह बगडवाल‌, गिरीश चन्द्र जोशी, गोकुल सिंह रावत, शंकर दत्त भट्ट, आनन्द बल्लभ लोहनी, ईश्वर चन्द्र जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है और मृतात्मा को शान्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इधर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी प्रेमानंद शास्त्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments