HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 71 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का क्रमिक अनशन शुरु

बागेश्वर: 71 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का क्रमिक अनशन शुरु

ADVERTISEMENTS

✍️ शासन—प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जनता की आवाज को दबाने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर क्षेत्र की 51 सूत्रीय जन समस्याओं के निराकरण कीमांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील परिसर में क्रमिक अनशन प्रारंभ हो गया है। पहले दिन क्रमिक अनशन पर जिला महामंत्री संगठन कवि जोशी बैठे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र की 51 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रांगण में एकत्रित होकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नगर की सड़क, बिजली, पानी, सीवर लाइन, पेयजल, स्वास्थ्य सहित कई समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जन समय समय पर आंदोलन व ज्ञापन के माध्यम से सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते आये है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नही हुई। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि जिले का प्रशासन सरकार के इशारे पर जनता की आवाज को दबाने का काम कर रहा है। नगर से लगे मण्डलसेरा में स्कूली बच्चों का पैदल चलना दूभर हो गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि प्रशासन को पूर्व में दिए 51 सूत्रीय मांगों पर सरकार व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई। जिससे मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ रहा है। पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टँगड़िया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर समस्याओं को उठाते आ रही है। आपदा काल में जहाँ ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है वही नगर क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। आज पहले दिन क्रमिक अनशन पर कांग्रेस के महामंत्री संगठन कवि जोशी बैठे । इस दौरान लोकमणी पाठक, गोपा धपोला, गीता रावल, अंकुर उपाध्याय, सुनील पांडेय, राजेन्द्र परिहार, सुनील भंडारी, मुन्ना पांडेय, ललित धपोला, कमलेश गड़िया, कुंदन गोस्वामी आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments