HomeInternationalशटलर सूर्याक्ष रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जीता रजत पदक

शटलर सूर्याक्ष रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जीता रजत पदक

YONEX SUNRISE India Junior International Grand Prix 2024

CNE DESK / उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सूर्याक्ष रावत ने गत 27 अगस्त से 01 सितंबर तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित योनेक्स सनराइज इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रांड प्रिक्स 2024 में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सूर्याक्ष रावत क्वालीफाई हुए और मुख्य ड्रा में अपना स्थान पक्का कर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। जहां उन्होंने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के महारिशेल टिमोश गेन को 21-18,21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई लेकिन फाइनल में उन्होंने एक कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के जियांग जू चेई से 21-16, 7-21, 18-21 से पराजित होकर रजत पदक विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

सूर्याक्ष रावत को दी शुभकामनाएं

उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक, अध्यक्षा डा अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, प्रकाश पादुकोण,विमल कुमार, डीके सेन, कोच लोकेश नेगी, राम अवतार, उनके माता-पिता सहित उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञात रहे कि सूर्याक्ष रावत सब जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी बेंगलौर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments