HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले के पोस्टर विमोचित

बागेश्वर: कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले के पोस्टर विमोचित

✍️ 9 सितंबर से भव्य रुप में शुरु होगा तीन दिनी मेला
✍️ आकर्षण का केंद्र होंगे कार्यक्रम, बहेगी सांस्कृतिक बयार

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: तहसील गरुड़ के अंतर्गत 3 दिवसीय ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक व व्यापारिक महत्त्व के कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर मेले को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कोटभ्रामरी मंदिर परिसर में मेलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि मेला तीन दिवसीय होगा। पौराणिक रूप से मेले का प्रारंभ नौ सितंबर से छोटी जागरण से होगा। उन्होंने बताया कि दस सितंबर को प्रशासनिक रूप से मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। तहसीलदार निशा रानी ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत, विद्युत, जल संस्थान व अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से आठ सितंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मेले में स्थानीय व बाहरी टीमों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां किए जाएंगे। संचालन मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र गोस्वामी ने किया। इस दौरान मेला उपाध्यक्ष बलवंत भंडारी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, जेसी आर्या, घनश्याम जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत, अभय नेगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments