HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: महिला अपराध बढ़ने से भाजपा सरकार को लिया आड़े—हाथों

बागेश्वर: महिला अपराध बढ़ने से भाजपा सरकार को लिया आड़े—हाथों

ADVERTISEMENTSAd

✍️ कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रदेश में लगातार महिला अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार दुष्कर्म की घटनाएं संज्ञान में आ रही हैं और इनमें भाजपा के नेता तक आरोपी हैं। जो सरकार के महिलाओं के प्रति संवेदन हीनता को प्रदर्शित करता है। इन घटनाओं में विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस मौक पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि लालकुआं में दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है और सल्ट के भाजपा मण्डल अध्यक्ष नाबालिग से बलात्कार मामले में फंसे हैं। कांग्रेस के जिला महामंत्री संगठन कवि जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है, परन्तु भाजपा के लोग दुष्कर्म के आरोप में फंस रहे हैं, जो बहुत चिंतनीय है। जिलाध्यक्ष भगत डसीला ने कहा कि मातृशक्ति की सुरक्षा का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में ही महिलाओं के खिलाफ लगातार हिंसा, बलात्कार, दुष्कर्म की वाररदातें हो रही है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता महिला अपराधों में लिप्त है, लेकिन राज्य सरकार उन्हें बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ेगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ,सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र परिहार, सागर जोशी, रिजवान खान, सुरेश पाण्डेय, जयदीप कुमार, नागेंद्र मनवाल,दिव्याशु पिंडारी, राजू पाण्डेय,पंकज पपोला, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, हिमांशु कोरंगा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments