HomeNationalभारतीय बस नेपाल में नदी में गिरी; 40 यात्री सवार थे, 14...

भारतीय बस नेपाल में नदी में गिरी; 40 यात्री सवार थे, 14 यात्रियों की मौत

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश की एक बस नेपाल में नदी में गिर गई। बस गोरखपुर से नेपाल गई थी। वहां काठमांडू से पोखरा जाते समय शुक्रवार सुबह 11:30 बजे तनाहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में अनियंत्रित होकर बस नदी में गिर गई। गोरखपुर की इस बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक हादसे में 14 यात्री मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे।

नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक- बस गोरखपुर की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम रजिस्टर है। जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के DSP दीपकुमार राया ने बताया- UP-53 FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनाहुन जिले के SP बीरेंद्र शाही ने बताया- मार्सयांगडी अंबुखैरेनी के पास बस नदी में गिरी है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेना और सशस्त्र बलों को अलर्ट कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी का है। यात्रियों के बारे में पता किया जा रहा है।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments