HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मुर्गे की दुकान से निकली अवैध अंग्रेजी शराब, दुकानदार गिरफ्तार

अल्मोड़ा: मुर्गे की दुकान से निकली अवैध अंग्रेजी शराब, दुकानदार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर थाना पुलिस ने मुर्गे की दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

गत रात्रि में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रनमन में मुर्गे की दुकान में पूरन राम के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में अंग्रेजी शराब के अवैध रुप से रखे 16 अद्धे एवं 53 पव्वे बरामद किए। इसमें आरोपी दुकानदार पूरन राम पुत्र शंकर राम, निवासी ग्राम ओकाली, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल पवन कुमार व प्रकाश चंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments