HomeAccidentरुद्रपुर : कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

रुद्रपुर : कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

ऊधम सिंह नगर | ऊधम सिंह नगर जिले से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भेजा, जहां डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायल महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बीते देर रात ज्योति को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। देर रात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया था। लगभग ढाई बजे रात गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई-रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अटरिया मोड से आगे पीएसी गेट के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शे में बैठी गर्भवती समेत पांच महिलाओं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला समेत तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Rudrapur: Car hits e-rickshaw, four Death

मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में गर्भवती महिला 20 वर्षीय ज्योति पत्नी रविन्द्र साहनी, 45 वर्षीय उर्मिला पत्नी लोहा साहनी, 35 वर्षीय विभा पत्नी प्रमोद साहनी और ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय मनोज साहनी की मौत हो गई। जबकि कांति देवी (38) पत्नी दिनेश साहनी को राममूर्ति बरेली और ललिता (36) पत्नी सुबोध साहनी को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि घटना रात्रि लगभग ढाई से तीन बजे की है। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments