HomeUttarakhandAlmoraचयनित अभ्यर्थी कल 21 अगस्त को पहुंचें शिक्षा संकाय, पढ़िये दिशा—निर्देश

चयनित अभ्यर्थी कल 21 अगस्त को पहुंचें शिक्षा संकाय, पढ़िये दिशा—निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, शिक्षा संकाय में उत्तराखंड संयुक्त राज्य बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2024—26 प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के उपरांत एस.एस.जे. विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में निर्धारित राजकीय सीटों में प्रवेश लेने वाले समस्त चयनित अभ्यर्थियों को कल 21 अगस्त को अनिवार्य रूप से शिक्षा संकाय में उपस्थित होना है।

प्रो. भीमा मनराल समन्वयक बी.एड. प्रवेश समिति ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि संबंधित राजकीय सीटों में प्रवेश लेने वाले समस्त चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षा संकाय में कल 21 अगस्त, 2024 तक अपने निर्धारित प्रमाण पत्र, अभिलेख सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों द्वारा 24 अगस्त, 2024 सायं तक संकाय में प्रवेश नहीं लिए जाने पर आपका प्रवेश स्वयं निरस्त समझा जायेगा।

प्रो. मनराल ने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश हेतु नि​म्न दिशा—निर्देशों का अवलोकन कर आवश्यक तैयारी के साथ उपस्थित होंगे। नीचे देखें संपूर्ण निर्देश —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments