HomeUttarakhandAlmoraदेश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लें: रेखा आर्या

देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लें: रेखा आर्या

✍️ अल्मोड़ा जिले में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कैबिनेट मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
✍️ प्रभात फेरी निकाली, पौधारोपण, स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की कुर्बानी देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर अल्मोड़ा में हुआ। जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तदोपरांत सामूहिक रुप से राष्ट्रगान गाया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा उन शहीदों का कर्जदार रहेगा, जिनके बलिदान व संघर्ष से आज हम एक स्वतंत्र देश में जी रहे हैं। उन्होंने सभी राष्ट्र निर्माताओं एवं क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों के संघर्षों एवं आंदोलनों के बाद जब हम आजाद हुए। ऐसे में हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। ऐसे में आज हमें यह संकल्प जरूर लेना चाहिए कि हम देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे।

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमें अपनी स्वतंत्रता को सही मायनों में समझकर अपने देश के लिए अपना अपना योगदान जरूर देना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। सीडीओ आकांक्षा कोंडे, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, राज्य आंदोलनकारी जमन सिंह बिष्ट समेत कई अन्य लोगों ने अपने विचार रखे तथा स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या एवं जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ही लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की। इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रातः नंदादेवी प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, 15 अगस्त अमर रहे आदि नारों की गूंज के साथ प्रभात फेरी चौघानपाटा तक आयोजित हुई एवं गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अल्मोड़ा पुलिस ने हर्षोल्लास से मनाया आजादी का दिन

78वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा में ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया। साथ ही जवानों से देश की एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता और आपसी सौहार्द्र बनाये रखने को कहा।इस दौरान एसएसपी ने उत्कृष्ट सेवा एवं विशिष्ट कार्य के आधार पर पदक/सम्मान चिन्ह पाने वाले जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए और उन्हें बधाई दी। इसके अलावा सीओ विमल प्रसाद द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा व जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में संबंधित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
विश्वविद्यालय व कैंपस में भी कार्यक्रम

उधर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाइयां दी। इसके बाद पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मुख्यालय के अधिकारी एवं स्टाफ शामिल रहा। वहीं एसएसजे परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण बिष्ट ने ध्वज फहराया। इस मौके पर निदेशक समेत पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. शेखर जोशी सहित विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। आज 24वीं छात्रा वाहिनी NCC की एसोसिएट अफसर ले. (डॉ.) ममता पंत ने परेड की कार्यवाही को सम्पन्न किया एवं एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह धामी ने परेड को सम्पन्न कराने में सहयोग दिया। अव्वल कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित गीतों का गायन किया। कार्यक्रम में डॉ दीपक (कुलानुशासक) सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, विद्यार्थी सहित कर्मचारीगण शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments