HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, भारत माता के जयकारों से...

अल्मोड़ा: पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस महकमे ने आज तिरंगा बाइक रैली निकाली। इस दौरान भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इस रैली के जरिये आम जनता में देश भक्ति की भावना जागृत करने तथा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। इस रैली को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने एसएसपी कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली निकाली। यह रैली नगर के माल रोड व शिखर तिराहा होते हुए लक्ष्मेश्वर, पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड, बेस तिराहा व करबला होते हुए रघुनाथ सिटी मॉल पर सम्पन्न हुई। इस दौरान पुलिस के जवानों ने जोश व देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता जय के नारे लगाए।तिरंगा बाइक रैली में सीओ विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता सहित पुलिस कार्यालय शाखाओं, कोतवाली अल्मोड़ा, पुलिस लाईन अल्मोड़ा, पुलिस दूरसंचार, अग्निशमन अल्मोड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments