HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नारायण पुरी अध्यक्ष चुने गए, भुवन मंत्री बने

बागेश्वर: नारायण पुरी अध्यक्ष चुने गए, भुवन मंत्री बने

ADVERTISEMENTS

✍️ उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ बागेश्वर डिपो शाखा का गठन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ बागेश्वर डिपो शाखा का गठन किया गया। संगठन के लिए नारायण अध्यक्ष व भुवन मंत्री चुने गए। संगठन तथा कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। निर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

उत्तराखंड परिवहन निगम बागेश्वर डिपो परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने बागेश्वर में शाखा गठन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के अनुषांगिक संगठन की यह शाखा निश्चित ही भारतीय मजदूर संघ की परंपरा के अनुरूप कार्य करेगी। कर्मचारियों की समस्याओं को उठाएगी भी और समाधान भी करवाएगी। यह अपेक्षा भी की कि भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्र हित उद्योग हित व श्रमिक हित की अवधारणा को लेकर चलेगी, कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष परिवहन मजदूर संघ नवनीत कपिल, क्षेत्रीय पदाधिकारी एनबी पड़लिया, गौरव साह, रुद्रपुर से ललित पांडेय, अल्मोड़ा की अध्यक्ष मीना कोरंगा, मंत्री कौशल कुमार, मनीष जोशी , उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा संयोजक गिरीश चंद्र पांडेय ने की।
संगठन के पदाधिकारी

अध्यक्ष नारायण पुरी, उपाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, गिरीश लाल, मंत्री भुवन राम, संयुक्त मंत्री दीपक राम, प्रकाश राम, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडेय, संगठन मंत्री महेश चंद्र शर्मा चुने गए। कार्य समिति सदस्य के रूप में आनंद सिंह, संयज बिष्ट, भगवान सिंह, गणेश राम, बिशन सिंह, पंकज सिंह आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments