सीवर के गड्ढे में गिरने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर
सीएनई डेस्क। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में सीवर के गड्डे में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूर एक निर्माणधीन मकान का शटरिंग खोलने गए थे। वहीं एक किनारे पर एक पुराना सीवर का गुड्डा था, जोकि अचानक से धंस गया। इसमें मज़दूर गिर गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू कार्य के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।