HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: फिर उठी टनकपुर—बागेश्वर रेल मार्ग के लिए आवाज उठी, प्रदर्शन

बागेश्वर: फिर उठी टनकपुर—बागेश्वर रेल मार्ग के लिए आवाज उठी, प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

✍️ डीपीआर के मुताबिक बजट मंजूर करने की पुरजोर मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की यहां आयोजित कार्यक्रम में रेल मार्ग के लिए डीपीआर के अनुसार बजट स्वीकृत करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा आगामी लोकसभा व विधासभा सत्र में रेल निर्माण को लेकर चर्चा करने की मांग जन प्रतिनिधियों से की गई। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्मय से जानकारी मिली है कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण के लिए सर्वे कार्य पूरा हो गया है। इसकी डीपीआर भी बन चुकी है। उन्होंने सरकार ने डीपीआर के अनुसार बजट स्वीकृत कर मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा सांसदों व विधायकों से आने वाले सत्रों में रेल निर्माण शुरू करने की पहल करने की मांग की है। रेल मार्ग आने से उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा।

उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का गरुड़, सोमेश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया होते हुए गैरसैंण तक जोड़ने की मांग की है। मार्ग बनने से लोग राजधानी तक आसानी से पहुंच जाएंगे। बैठक में सर्व सम्म्मति से गिरीश पाठक के स्थान पर को कोषाध्यक्ष बनाया है। समिति की अगली बैठक 15 सितंबर को होगी। संचालन विक्रम ड्योटी ने किया। इस मौके पर पार्वती पांडे, हेमा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंद्रा जोशी, मंजू, प्रताप सिंह गड़िया, भुवन चंद्र जोशी, महेंद्र कोश्यारी, विक्रम ड्योड़ी, उमेश चंद्र साह, हेमलता, चरण सिंह बघरी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments