HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी (दुःखद खबर) : गौला में नहाने गए किशोर की डूबने से...

हल्द्वानी (दुःखद खबर) : गौला में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां गौला नदी में नहाने के दौरान 10 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में किशोर का शव मिला। बताया जा रहा है कि किशोर दोस्तों के साथ नहाने गया था।

मिली जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा थानाक्षेत्र के राजपुरा निवासी राजेंद्र सिंह का 10 वर्षीय बेटा अमरजीत सिंह रविवार दोपहर 12:30 बजे करीब गौला नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। लोगों की सूचना पर वनभूलपुरा पुलिस टीम ने अमरजीत की खोजबीन शुरू की तो घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव के पास मिला। टीम ने किशोर को पानी से बाहर निकाला और एसटीएच भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि किशोर दोस्तों के साथ नहाने गया था। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि किशोर के पिता गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और एसडीएम परितोष वर्मा पहुंचे। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया बच्चे को ठोकर लग गई थी, जिसके बाद वह गौला नदी में डूब गया। जिसका शव मिल गया है। जिसे पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पूरे मामले में मुआवजे को लेकर पूछताछ और जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments