HomeBreaking Newsखैरना व सुयालबाड़ी में शराब की दुकानों में पड़ा छापा, मिली कई...

खैरना व सुयालबाड़ी में शराब की दुकानों में पड़ा छापा, मिली कई खामियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश पर प्रशासन की टीम ने यहां खैरना व सुयालबाड़ी में स्थित शराब की दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान खैरना दुकान में बिलिंग मशीन नहीं मिली। वहीं, सुयालबाड़ी में रेट लिस्ट दुकान के भीतर लगाए जाने की अनियमितता पाई गई। जिसकी रिपोर्ट डीएम नैनीताल को भेज दी गई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में ओवर रेट पर बिक रही शराब की शिकायत पर गत दिवस छापेमारी की गई। टीम में उपजिलाधिकारी विपिन पंत, कानूनगो नरेश असवाल, पट्टी पटवारी विजय नेगी, नायब तहसीलदार नेहा टम्टा आदि शामिल ​थे। खैरना व सुयालबाड़ी शराब की दुकान में बिलिंग मशीन नहीं मिली। सुयालबाड़ी में रेट लिस्ट भी दुकान के भीतर पाई गई। उप जिलाधिकारी ने इस मामले में डीएम नैनीताल को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। हालांकि ओवररेटिंग का कोई मामला यहां नहीं देखा गया।

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में खुलेआम ओवर रेटिंग की आरोप

इधर कई स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों का कहना है कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में खुलेआम शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग होती है। कई बार शिकायत करने के बाजवूद इन दुकानों में एमआरपी से अधिक दामों पर शराब बेचा जाना बंद नहीं हो पा रहा है।

 

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments