HomeUttarakhandChamoliदुःखद खबर (उत्तराखंड) : देवभूमि का एक और लाल शहीद

दुःखद खबर (उत्तराखंड) : देवभूमि का एक और लाल शहीद

Uttarakhand News | सेना में तैनात चमोली जिले के करछूना गांव निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। जवान के शहीद होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

चमोली जिले के पोखरी तहसील के अंतर्गत करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे शहीद हो गए। हालांकि दीपेंद्र के शहीद होने का स्पष्ट कारण भी पता नहीं चल पाया है। दीपेंद्र का परिवार वर्तमान में देहरादून के नयागांव स्थित रतनपुर गांव में रह रहा हैं।

उनके पिता सुरेंद्र कंडारी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बलिदानी दीपेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। शहीद का पार्थिव शरीर देहरादून स्थित शिमला बाईपास नयागांव आवास पर 11 अगस्त सुबह 9 बजे पहुंचेगा। वहीं अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर होगा। करछूना गांव के ईश्वर राणा ने बताया कि सूचना मिलने गांव के लोग देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments